Sunday, 16 October 2016

बड़ी अज़ीब होती हैं औरतें

गुलज़ार द्वारा लिखी किताब *_The longest short story of my life with grace_* जो उन्होंने *"राखी"*को समर्पित की है से एक अंश ....

लोग सच कहते हैं -
औरतें बेहद अजीब होतीं है

रात भर पूरा सोती नहीं
थोड़ा थोड़ा जागती रहतीं है
नींद की स्याही में
उंगलियां डुबो कर
दिन की बही लिखतीं
टटोलती रहतीं है
दरवाजों की कुंडिंयाँ
बच्चों की चादर
पति का मन..
और जब जागती हैं सुबह
तो पूरा नहीं जागती
नींद में ही भागतीं है

सच है, औरतें बेहद अजीब होतीं हैं

हवा की तरह घूमतीं, कभी घर में, कभी बाहर...
टिफिन में रोज़ नयी रखतीं कविताएँ
गमलों में रोज बो देती आशाऐं

पुराने अजीब से गाने गुनगुनातीं
और चल देतीं फिर
एक नये दिन के मुकाबिल
पहन कर फिर वही सीमायें
खुद से दूर हो कर भी
सब के करीब होतीं हैं

औरतें सच में, बेहद अजीब होतीं हैं

कभी कोई ख्वाब पूरा नहीं देखतीं
बीच में ही छोड़ कर देखने लगतीं हैं
चुल्हे पे चढ़ा दूध...

कभी कोई काम पूरा नहीं करतीं
बीच में ही छोड़ कर ढूँढने लगतीं हैं
बच्चों के मोजे, पेन्सिल, किताब
बचपन में खोई गुडिया,
जवानी में खोए पलाश,

मायके में छूट गयी स्टापू की गोटी,
छिपन-छिपाई के ठिकाने
वो छोटी बहन छिप के कहीं रोती...

सहेलियों से लिए-दिये..
या चुकाए गए हिसाब
बच्चों के मोजे, पेन्सिल किताब

खोलती बंद करती खिड़कियाँ
क्या कर रही हो?
सो गयी क्या ?
खाती रहती झिङकियाँ

न शौक से जीती है ,
न ठीक से मरती है
सच है, औरतें बेहद अजीब होतीं हैं ।

कितनी बार देखी है...
मेकअप लगाये,
चेहरे के नील छिपाए
वो कांस्टेबल लडकी,
वो ब्यूटीशियन,
वो भाभी, वो दीदी...

चप्पल के टूटे स्ट्रैप को
साड़ी के फाल से छिपाती
वो अनुशासन प्रिय टीचर
और कभी दिख ही जाती है
कॉरीडोर में, जल्दी जल्दी चलती,
नाखूनों से सूखा आटा झाडते,

सुबह जल्दी में नहाई
अस्पताल मे आई वो लेडी डॉक्टर
दिन अक्सर गुजरता है शहादत में
रात फिर से सलीब होती है...

सच है, औरतें बेहद अजीब होतीं हैं

सूखे मौसम में बारिशों को
याद कर के रोतीं हैं
उम्र भर हथेलियों में
तितलियां संजोतीं हैं

और जब एक दिन
बूंदें सचमुच बरस जातीं हैं
हवाएँ सचमुच गुनगुनाती हैं
फिजाएं सचमुच खिलखिलातीं हैं

तो ये सूखे कपड़ों, अचार, पापड़
बच्चों और सारी दुनिया को
भीगने से बचाने को दौड़ जातीं हैं...

सच है, औरतें बेहद अजीब होतीं हैं ।

खुशी के एक आश्वासन पर
पूरा पूरा जीवन काट देतीं है
अनगिनत खाईयों को
अनगिनत पुलो से पाट देतीं है.

सच है, औरतें बेहद अजीब होतीं हैं ।

ऐसा कोई करता है क्या?
रस्मों के पहाड़ों, जंगलों में
नदी की तरह बहती...
कोंपल की तरह फूटती...

जिन्दगी की आँख से
दिन रात इस तरह
और कोई झरता है क्या?
ऐसा कोई करता है क्या?

सच मे, औरतें बेहद अजीब होतीं हैं..

*गुलज़ार*

मेरे ईष्ट कर्म प्रधान है

आजकल सोशियल मीडिया पर एक ट्रेंड बहुत तेजी से चल पड़ा है, रावण के बखान..!!

वो एक प्रकांड पंडित था जी....उसने माता सीता को कभी छुआ नहीं जी....अपनी बहन के अपमान के लिये पूरा कुल दाव पर लगा दिया जी.....!!!

अरे भाई...माता सीता को ना छूने का कारण उसकी भलमनसाहत नहीं बल्कि कुबेर के पुत्र “नलकुबेर” द्वारा दिया गया श्राप था..!!!

कभी लोग ये कहानी सुनाने बैठ जाते हैं कि एक मां अपनी बेटी से ये पूछती है कि तुम्हें कैसा भाई चाहिये..

बेटी का जवाब होता है..रावण जैसा... जो अपनी बहन के अपमान का बदला लेने के लिये सर्वस्व न्यौछावर कर दे...

भद्रजनो..ऐसा नहीं है....
रावण की बहन सूर्पणंखा के पति का नाम विद्युतजिव्ह था..जो राजा कालकेय का सेनापति था..जब रावण तीनो लोको पर विजय प्राप्त करने निकला तो उसका युद्ध कालकेय से भी हुआ..जिसमे उसने विद्युतजिव्ह का वध कर दिया...

तब सूर्पणंखा ने अपने ही भाई को श्राप दिया कि, तेरे सर्वनाश का कारण मै बनूंगी..!!

कोई कहता है कि रावण अजेय था...
जी नहीं..

प्रभु श्री राम के अलावा उसे राजा बलि, वानरराज बाली , महिष्मति के राजा कार्तवीर्य अर्जुन और स्वयं भगवान शिव ने भी हराया था..!!

रावण विद्वान अवश्य था, लेकिन जो व्यक्ति अपने ज्ञान को यथार्थ जीवन मे लागू ना करे, वो ज्ञान विनाशकारी होता है...

रावण ने अनेक ऋषिमुनियों का वध किया, अनेक यज्ञ ध्वंस किये, ना जाने कितनी स्त्रियों का अपहरण किया..

यहां तक कि स्वर्ग लोक की अप्सरा “रंभा” को भी नहीं छोड़ा..!!

एक गरीब ब्राह्मणी, “वेदवती” के रूप से प्रभावित होकर जब वो उसे बालों से घसीट कर ले जाने लगा तो वेदवती ने आत्मदाह कर लिया..

और वो उसे श्राप दे गई कि तेरा विनाश एक स्त्री के कारण ही होगा..!!!

मै रावण को सिर्फ इसलिये अपना ईष्ट नहीं मान सकता कि वो एक ब्राह्मण था..

मेरे ष्ट कर्म प्रधान है..ना कि मेरी जाति प्रधान!!

अपने आराध्यों मे जाति ढूंढना छोड़िये..

“जरुरी है अपने जेहन मे राम को जिन्दा रखना,

क्योंकि सिर्फ पुतले जलाने से रावण नही मरा करते”

Modern Krishna-Arjun dialogue

Any body who is too much stressed or confused should read this again and again.....I got all my answers..Try this..
A rare conversation between Krishna & Today's Arjun. Read it loud to family,
it's one of the best message I have come across...
1. Arjun :- *_I can’t find free time. Life has become hectic._*
Krishna:- *Activity gets you busy. But productivity gets you free.*
2. Arjun :- *_Why has life become complicated now?_*
Krishna :- *Stop analyzing life... It makes it complicated. Just live it.*
3. Arjun :- *_Why are we then constantly unhappy?_*
Krishna :- *Worrying has become your habit. That’s why you are not happy.*
4. Arjun :- *_Why do good people always suffer?_*
Krishna :- *Diamond cannot be polished without friction. Gold cannot be purified without fire. Good people go through trials, but don’t suffer.*
*With that experience their life becomes better, not bitter.*
5. Arjun :- *_You mean to say such experience is useful?_*
Krishna :- *Yes. In every term, Experience is a hard teacher. It gives the test first and the lessons later.*
6. Arjun :- *_Because of so many problems, we don’t know where we are heading…_*
Krishna:- *If you look outside you will not know where you are heading. Look inside. Eyes provide sight. Heart provides the way.*
7. Arjun :- *_Does failure hurt more than moving in the right direction?_**
Krishna:- *Success is a measure as decided by others. Satisfaction is a measure as decided by you.*
8. Arjun :- *_In tough times, how do you stay motivated?_*
Krishna :- *Always look at how far you have come rather than how far you have to go. Always count your blessing, not what you are missing.*
9. Arjun :- *_What surprises you about people?_*
Krishna :- *When they suffer they ask, "why me?" When they prosper, they never ask "Why me?"*
10. Arjun :- *_How can I get the best out of life?_*
Krishna:- *Face your past without regret. Handle your present with confidence. Prepare for the future without fear.*
11. Arjun :- *_One last question. Sometimes I feel my prayers are not answered._*
Krishna:- *There are no unanswered prayers. Keep the faith and drop the fear. Life is a mystery to solve, not a problem to resolve. Trust me. Life is wonderful if you know how to live.*
Stay blessed and
Stay Happy Always.....!!!

व्यथा सीता जी की

मर चुका है रावण का शरीर
स्तब्ध है सारी लंका
सुनसान है किले का परकोटा
कहीं कोई उत्साह नहीं
किसी घर में नहीं जल रहा है दिया
विभीषण के घर को छोड़ कर ।

सागर के किनारे बैठे हैं विजयी राम
विभीषण को लंका का राज्य सौंपते हुए
ताकि सुबह हो सके उनका राज्याभिषेक
बार-बार लक्ष्मण से पूछते हैं
अपने सहयोगियों की कुशल-क्षेम
चरणों के निकट बैठे हैं हनुमान !

मन में क्षुब्ध हैं लक्ष्मण
कि राम क्यों नहीं लेने जाते हैं सीता को
अशोक वाटिका से
पर कुछ कह नहीं पाते हैं ।

धीरे-धीरे सिमट जाते हैं सभी काम
हो जाता है विभीषण का राज्याभिषेक
और राम प्रवेश करते हैं लंका में
ठहरते हैं एक उच्च भवन में ।

भेजते हैं हनुमान को अशोक-वाटिका
यह समाचार देने के लिए
कि मारा गया है रावण
और अब लंकाधिपति हैं विभीषण ।

सीता सुनती हैं इस समाचार को
और रहती हैं ख़ामोश
कुछ नहीं कहती
बस निहारती है रास्ता
रावण का वध करते ही
वनवासी राम बन गए हैं सम्राट ?

लंका पहुँच कर भी भेजते हैं अपना दूत
नहीं जानना चाहते एक वर्ष कहाँ रही सीता
कैसे रही सीता ?
नयनों से बहती है अश्रुधार
जिसे समझ नहीं पाते हनुमान
कह नहीं पाते वाल्मीकि ।

राम अगर आते तो मैं उन्हें मिलवाती
इन परिचारिकाओं से
जिन्होंने मुझे भयभीत करते हुए भी
स्त्री की पूर्ण गरिमा प्रदान की
वे रावण की अनुचरी तो थीं
पर मेरे लिए माताओं के समान थीं ।

राम अगर आते तो मैं उन्हें मिलवाती
इन अशोक वृक्षों से
इन माधवी लताओं से
जिन्होंने मेरे आँसुओं को
ओस के कणों की तरह सहेजा अपने शरीर पर
पर राम तो अब राजा हैं
वह कैसे आते सीता को लेने ?

विभीषण करवाते हैं सीता का शृंगार
और पालकी में बिठा कर पहुँचाते है राम के भवन पर
पालकी में बैठे हुए सीता सोचती है
जनक ने भी तो उसे विदा किया था इसी तरह !

वहीं रोक दो पालकी,
गूँजता है राम का स्वर
सीता को पैदल चल कर आने दो मेरे समीप !
ज़मीन पर चलते हुए काँपती है भूमिसुता
क्या देखना चाहते हैं
मर्यादा पुरुषोत्तम, कारावास में रह कर
चलना भी भूल जाती हैं स्त्रियाँ ?

अपमान और उपेक्षा के बोझ से दबी सीता
भूल जाती है पति-मिलन का उत्साह
खड़ी हो जाती है किसी युद्ध-बन्दिनी की तरह !

कुठाराघात करते हैं राम ---- सीते, कौन होगा वह पुरुष
जो वर्ष भर पर-पुरुष के घर में रही स्त्री को
करेगा स्वीकार ?
मैं तुम्हें मुक्त करता हूँ, तुम चाहे जहाँ जा सकती हो ।

उसने तुम्हें अंक में भर कर उठाया
और मृत्युपर्यंत तुम्हें देख कर जीता रहा
मेरा दायित्व था तुम्हें मुक्त कराना
पर अब नहीं स्वीकार कर सकता तुम्हें पत्नी की तरह !

वाल्मीकि के नायक तो राम थे
वे क्यों लिखते सीता का रुदन
और उसकी मनोदशा ?
उन क्षणों में क्या नहीं सोचा होगा सीता ने
कि क्या यह वही पुरुष है
जिसका किया था मैंने स्वयंवर में वरण
क्या यह वही पुरुष है जिसके प्रेम में
मैं छोड़ आई थी अयोध्या का महल
और भटकी थी वन-वन !

हाँ, रावण ने उठाया था मुझे गोद में
हाँ, रावण ने किया था मुझसे प्रणय निवेदन
वह राजा था चाहता तो बलात ले जाता अपने रनिवास में
पर रावण पुरुष था,
उसने मेरे स्त्रीत्व का अपमान कभी नहीं किया
भले ही वह मर्यादा पुरुषोत्तम न कहलाए इतिहास में !

यह सब कहला नहीं सकते थे वाल्मीकि
क्योंकि उन्हें तो रामकथा ही कहनी थी !

आगे की कथा आप जानते हैं
सीता ने अग्नि-परीक्षा दी
कवि को कथा समेटने की जल्दी थी
राम, सीता और लक्ष्मण अयोध्या लौट आए
नगरवासियों ने दीपावली मनाई
जिसमें शहर के धोबी शामिल नहीं हुए ।

आज इस दशहरे की रात
मैं उदास हूँ उस रावण के लिए
जिसकी मर्यादा
किसी मर्यादा पुरुषोत्तम से कम नहीं थी ।

मैं उदास हूँ कवि वाल्मीकि के लिए
जो राम के समक्ष सीता के भाव लिख न सके ।

आज इस दशहरे की रात
मैं उदास हूँ स्त्री अस्मिता के लिए
उसकी शाश्वत प्रतीक जानकी के लिए !
मैंने हर वर्ष, महसूस किया है,
उस जलते हुए रावण का दुःख,

जो सामने खड़ी भीड़ से,
नतमस्तक होकर,
बार -बार पूछ रहा था,

"तुम में से कोई राम है क्या?"

Tuesday, 11 October 2016

IT'S ALL ABOUT YOUR ATTITUDE

Motivational Story:-
KFC
.
At age 5 his Father died.
At age 16 he quit school.
At age 17 he had already lost four jobs.

At age 18 he got married.
Between ages 18 and 22, he was a railroad conductor and failed.

He joined the army and washed out there. He applied for law school he was rejected. He became an insurance sales man and failed again.

At age 19 he became a father.
At age 20 his wife left him and took their baby daughter.
He became a cook and dishwasher in a small cafe.

He failed in an attempt to kidnap his own daughter, and eventually he convinced his wife to return home.
At age 65 he retired. 
On the 1st day of retirement he received a cheque from the Government for $105.
He decided to commit suicide, it wasn’t worth living anymore; he had failed so much.
He sat under a tree writing his will, but instead, he wrote what he would have accomplished with his life. He realised there was much more that he hadn’t done.
There was one thing he could do better than anyone he knew. And that was how to cook.
So he borrowed $87 against his cheque and bought and fried up some chicken using his recipe, and went door to door to sell them to his neighbours in Kentucky.

Remember at age 65 he was ready to commit suicide.
But at age 88 Colonel Sanders, founder of Kentucky Fried Chicken (KFC) Empire was a billionaire.
Moral of the story: Attitude. It's never too late to start all over.

MOST IMPORTANLY, IT'S ALL ABOUT YOUR ATTITUDE. NEVER GIVE UP NO MATTER HOW HARD IT GETS. 

Ramayan:- A new philosophy.

A friend sent me an interesting Interpretation of Ramayana as a Philosophy of Life...

‘Ra’ means light, ‘Ma’ means within me, in my heart. So,
Rama means the Light Within Me..

Rama was born to Dasharath & Kousalya.

Dasharath means ‘Ten Chariots’..
The ten chariots symbolize the five sense organs & five organs of action..

Kousalya means ‘Skill’..
The skillful rider of the ten chariots can give birth to Ram..

When the ten chariots are used skillfully,
Radiance is born within..

Rama was born in Ayodhya.
Ayodhya means ‘a place where no war can happen’..

When There Is No Conflict In Our Mind, Then The Radiance Can Dawn..

The Ramayana is not just a story which happened long ago..
It has a philosophical, spiritual significance and a deep truth in it..

It is said that the Ramayana is happening in Your Own Body.

Your Soul is Rama,
Your Mind is Sita,
Your Breath or Life-Force (Prana) is Hanuman,
Your Awareness is Laxmana and
Your Ego is Ravana..

When the Mind (Sita),is stolen by the Ego (Ravana), then the Soul (Rama) gets Restless..

Now the SOUL (Rama) cannot reach the Mind (Sita) on its own..
It has to take the help of the Breath – the Prana (Hanuman) by Being In Awareness(Laxmana)

With the help of the Prana (Hanuman), & Awareness(Laxmana),
The Mind (Sita) got reunited with The Soul (Rama) and The Ego (Ravana) died/ vanished..

In reality Ramayana is an eternal phenomenon happening all the time..

Monday, 10 October 2016

Vijayadashami

*Dasha Hara is a Sanskrit word which means removal of ten bad qualities within you*:
*Ahankara* (Ego)
*Amanavta* (Cruelty)
*Anyaaya* (Injustice)
*Kama vasana* (Lust)
*Krodha* (Anger)
*Lobha* (Greed)
*Mada* (Over Pride)
*Matsara* (Jealousy)
*Moha* (Attachment)
*Swartha* (Selfishness)
Hence, also known as *'Vijaydashami'* signifying *”Vijaya”* over these ten bad qualities.

*" Happy Dussehara !!!!!!!!!!"*
🙏💐🌹